Saturday, December 8, 2007

Search Engine Friendly वेबसाइट बनाने के tips

क्या आप वेबसाइट बनाने कि सोच रहे या फिर पहले से ही बना चुके हैं। क्या आप जानते कि हमें वेबसाइट बनाने से पहले किन बातो को ध्यान रखना चाहिऐ। क्या आपकी वेबसाइट search engine friendly है। आप सोच रहे होंगे कि आख़िर सर्च इंजन फ़्रेंडली किस बला का नाम है। इसका मतलब है "क्या आपकी वेबसाइट search engines like Google, Yahoo, MSN के नियमो (algorithm) के अनुसार बनी है।" यदि नही तो आपको कुछ टिप्स जो कि नीचे दिए गए है उन्हें इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट को search enigne freindly बनाना पड़ेगा। इस विधि से आपकी वेबसाइट सर्च इंजन में दिखाई देने लगती है। जब कोई user कोई सूचना कि तलास मॆं होता है और आपकी वेबसाइट उसे मिलती है तो आपकी वेबसाइट का promotion के साथ साथ वेबसाइट कि value भी बढती है।

कई बड़े और जानकर SEOs के सुझावो को पड़ने के बाद मैंने महत्वपूर्ण और लाभदायक सुझावो को एकत्रित किया है। आइये जाने इन सुझावो को:
  • वेबसाइट का नाम यानी domain name या URL साधारण और छोटा होना चाहिऐ जिसे आसानी से पढा जा सके और लोगो को याद हो सके। अगर आप SEO के नजर से देखे तो domain name में यदि केय्वोर्ड्स का इस्तेमाल करे तो ज्यादा लाभदायक होगा। उदाहरण के तोर पर मेरे ब्लोग का URL है http://hindiseo.blogspot.com । यह उदाहरण एक साधारण नाम को प्रदर्शित करता है जो कि आसानी से किसी को भी याद हो सकता है और इसमे keywords का भी इस्तेमाल किया गया है। यह URL एक Search Engine Friendly वेबसाइट के नाम का उदाहरण है।
  • आप जिस keyword को टारगेट करना चाहते मतलब जिस भी keyword पर वेबसाइट कि ranking को हासिल करना चाहते है। उन keywords को अपनी वेबसाइट के संबंधित pages मॆं title tag मॆं डालें।
  • keywords को मिलाकर एक अच्छा सा मतलब निकलने वाला वाक्य बना कर Meta Description tag मॆं डालें। बड़े Search Engines Description tag को अपने Search results मॆं दिखाने के लिए इस्तेमाल करते है।
  • keywords को कोमा लगाकर Meta keyword tag मॆं डालें। लगबग सभी Search Engines keywords tag को भी इस्तेमाल करते है और वेबसाइट कि उपर के रेंक मॆं दिखाते है।
  • अपनी वेबसाइट पर अधिक से अधिक लेकिन संबंधित और लाभदायक सूचनाओ और लेखों को प्रसूत करें। आपका लेख अपना होना चाहिऐ कहेन का मतलब किसी वेबसाइट का चुराया हुआ न हो वर्ना आपको दो परेसानियो का सामना करना पड़ेगा एक copyright और दूसरा copied content। इस टर्म के बारे मॆं बाद में बताया जायगा.
  • अपनी वेबसाइट पर एक Sitemap या फिर एक Directory Structure बनाए जिससे Web Crawler और user दोनो आसानी से वेबसाइट के किसी भी link और पेज तक पहुंच सके।

संबंधित लिंक पार्टनर्स खोजने के आसान तरीके

यदि आप अपनी वेबसाइट से संबंधित link exchange के लिए link partners कि तलास कर रहे है तो आप के लिए कुछ साधारण लेकिन फायदेमंद शब्द जिन्हें आप सर्च इंजन यानी गूगल, याहू, msn, आदि मॆं डालकर कर आसानी से दुन्ढ़ सकते है।

नीचे दिए गए इन शब्दों का इस्तेमाल करके आप अपनी वेबसाइट के लिए लिंक पार्टनर्स आसानी से दुन्ढ़ सकते है। इन सबको का इस्तेमाल करके आप "web directories" भी खोज पाएंगे जहाँ आप अपनी वेबसाइट को आसानी से submit कर पाएंगे.
  • “add url”

  • “add site”

  • “add website”

  • “add your site”

  • “add a url”

  • “add * url”

  • “add * site”

  • “add * website”

  • “submit url”

  • “submit site”

  • “submit website”

  • “submit your site”

  • “submit a url”

  • “submit * url”

  • “submit * site”

  • “submit * website”

  • “suggest url”

  • “suggest site”

  • “suggest website”

  • “suggest your site”

  • “suggest a url”

  • “suggest * url”

  • “suggest * site”

  • “suggest * website”

यदि आप इन शब्दों के साथ साथ "keywords" का भी इस्तेमाल करते है तो आप अपनी वेबसाइट के लिए बिल्कुल सही लिंक पार्टनर्स दुन्ढ़ पाएंगे।

क्या गूगल ने अपने अल्गोरिथम मॆं कुछ नियम को बदला है।

कुछ वेबसाइट्स जो टेक्स्ट लिंक बेचती है गूगल द्वारा दोषी ठहराई गई और उनकी पेज रेंक को कम कर दिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि गूगल ने अपने अल्गोरिथम मॆं कुछ नियम को बदला है। इस लिए यदि आप अपनी वेबसाइट पर टेक्स्ट लिंक बेचते है या दूसरी वेबसाइट का प्रचार करते है तो सावधानी से करें। अन्यथा आपके वेबसाइट का पेज रंक कम हो जायगा।

Saturday, June 2, 2007

ऑनलाइन बुकमार्क और सोशल नेटवर्क की वेबसाइट

आप जब किसी वेबसाइट पर जाते है और आपको कोई अच्छी जानकारी या फिर कोई अच्छी सूचना मिलती है तो आप चाहते है कि आप उसे बाद के इस्तेमाल के लिए याद रखें या फिर उसे कही स्टोर कर ले जिससे आप उसे आसानी से इस्तेमाल कर सके या फिर दोबारा उस वेबसाइट पर जा सके। अब आप अपनी मन पसंद वेबसाइट को ऑनलाइन बुकमार्क कर सकते है जिसे आप कही भी जाकर किसी भी कंप्यूटर पर इंटरनेट के द्वारा वेब ब्राउजर पर खोलकर पढ़ सकते है और इस्तेमाल भी कर सकते है।

सोशल बूक्मार्किंग वेबसाइट्स को इस्तेमाल करने के लिए आपको इन पर अपना खाता खोलना पड़ेगा। खाता खोखे के बाद आप अपनी पसंद कि वेबसाइट को अपने खाते मॆं स्टोर करके आप चाहे तो अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए स्टोर कर सकते हैं या सभी के इस्तेमाल के लिए आप इस पब्लिक कर सकते है।

नीचे कुछ वेबसाइट्स के नाम और URLs दिए गए हैं जिन्हें आप Social Bookmarking और Social Networking के लिए इस्तेमाल कर सकते है.

यदि ये सूचना और जानकारी आपको अच्छी लेगे तो आप अपने दोस्तों को भी अवस्य बताना।

Monday, March 19, 2007

Official Google Blog: Google News in Hindi

अब आप गूगल न्यूज़ हिंदी में भी पढ़ सकते हैं। हाल ही में गूगल बंगलोर ने गूगल न्यूज़ को हिंदी भाषा में प्रकाशित किया है। यदि आप हिंदी खबरो को पढना चाहते हैं तो Top stories में hindi (india) को चुने। आप सभी हिंदी खबरो को पढ़ सकेंगे।

गूगल न्यूज़ मुख्य हिंदी समाचार वेबसाइट्स से खबरो को एकत्रित करके खबरो को आपके सामने पेश करते हैं। यह गूगल न्यूज़ का पहला भारतीय भाषा प्रकाशन है। गूगल बंगलोर के सद्स्य गूगल न्यूज़ को अन्य भाषाओं सहित प्रकाशन को भविष्य में प्रकाशित करने कि योजना बाना रहे हैं।

इस नए हिंदी गूगल न्यूज़ के जरिये करोडो हिंदी भाषित पाठक और हिंदी समाचार प्रकाशक एक-दुसरे को बेहतर तरीके से सम्पर्क में आएंगे। पाठक अपनी पसंद के समाचारो को प्राप्त कर पाएंगे। और प्रकाशक अपनी ख़बरों को अधिक से अधिक लोगों तक पंहुचा पाएंगे।

Sunday, March 18, 2007

हिंदी संस्करण - सर्च इंजिन सुझाव और टिप्स

नमस्कार,

मैं सर्च इंजिन इष्टतमीकरण (Search Engine Optimization) करता हूँ। मैं अपने इष्टतमीकरण सुझाव और टिप्स इंग्लिश में पिछले ३ महिनो से (http://expertseogroup.blogspot.com/) पर लिख रहा हूँ। इस पर लिखे सभी सबक को, मैं हिंदी में लिखने का प्रयास कर रहा हूँ। सभी पाठको से निवेदन हैं कि इस हिंदी सर्च इंजिन इष्टतमीकरण ब्लोग (Hindi SEO Blog) को अपने जानकार लोगो तक पहुंचाय। उम्मीद करता हूँ कि हिंदी सर्च इंजिन इष्टतमीकरण ब्लोग हिंदी जानकार और कम इंग्लिश जानकार के लिए फायदेमंद साबित होगी।

यदि आपके पास कोई सुझाव हो तो , आप अपने सुझावों को टिप्पणी विभाग में अपने सम्पर्क विस्तार के साथ लिखें।

धन्द्यवाद।

सुरेश चौहान
Search Engine Optimizer